Friday , October 4 2024

आषाढ़ी अमावस्या पर उमड़ी नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार(आरएनएस)।  आषाढ़ी अमावस्या पर शुक्रवार को मायापुर के नारायणी शिला मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। नारायणी शिला मंदिर के प्रमुख पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि जुलाई में पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आषाढ़ अमावस्या की रात कुछ उपाय करने से घर और आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है।

About admin

Check Also

डीएम का ऐक्शन जारी

AnuragGupta   देहरादून। डीएम सविन बंसल शुक्रवार सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल …