Saturday , October 5 2024

यमुनोत्री धाम में दो ओर श्रद्धालुओं की मौत

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बड़ोदरा गुजरात के रहने वाले 53 वर्षीय कमलेशभाई पटेल है। जबकि दूसरी पुणे महाराष्ट्र की रहने वाली 54 वर्षीय रोहिणी किशन दल्वी है। घटना शनिवार देर रात की है। कमलेशभाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह चक्कर आने से गिर गए। जबकि रोहिणी यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About admin

Check Also

डीएम का ऐक्शन जारी

AnuragGupta   देहरादून। डीएम सविन बंसल शुक्रवार सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल …