Sunday , May 19 2024

महिलाओं को अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार करना चाहिए न्यूड लिपस्टिक का चुनाव, जानें तरीका

महिलायें अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए मेकअप का इस्तेमल करती हैं, जिसमें लिपस्टिक एक जरुरी उत्पाद होती है।इन दिनों गाढ़े रंगों के बजाय न्यूड लिपस्टिक का चलन है। ये बेहद हल्के गुलाबी, भूरे या क्रीम रंग की होती हैं, जो एक आकर्षक लुक देती हैं।चाहे आपकी त्वचा का रंग गोरा, मध्यम या गहरा हो, सही न्यूड लिपस्टिक से आपकी सुंदरता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं अपनी रंगत के अनुसार सही न्यूड लिपस्टिक चुनने के टिप्स।
अपनी त्वचा की रंगत को समझें
बाजार में कई तरह के रंगों वाली न्यूड लिपस्टिक उपलब्ध होती हैं। इन्हें खरीदने से पहले अपनी त्वचा की रंगत को समझना बेहद जरूरी होता है।त्वचा की रंगत को आमतौर पर 3 मुख्य श्रेणियों में बाटा जाता है, जो कि गोरी, मध्यम और गहरी रंगत हैं। हर एक श्रेणी में कूल, वॉर्म या न्यूट्रल अंडरटोन जैसी विविधताएं हो सकती हैं।अंडरटोन आपकी त्वचा की सतह के नीचे का प्राकृतिक रंग होता है।
गोरी त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक
अगर आपकी त्वचा गोरी है तो ऐसी न्यूड लिपस्टिक का चयन करें, जो आपके प्राकृतिक रंग को दबाए न। कूल अंडरटोन वाली महिलाओं को गुलाबी या भूरे रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए।ये न्यूड रंग आपके होंठों के प्राकृतिक रंग को बढ़ाते हैं और उन्हें सुंदर दिखाते हैं। दूसरी ओर अगर आपका अंडरटोन वॉर्म है, तो पीच या बेज रंग की न्यूड लिपस्टिक खरीदें।त्वचा के हिसाब से सही लिपस्टिक चुनने के लिए अपनाएं ये टिप्स।
मध्यम त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक
मध्यम रंगत वाली त्वचा पर न्यूड लिपस्टिक सबसे ज्यादा सुंदर दिखती हैं। कैरेमल, बेज और नारंगी जैसे वॉर्म अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक भूरे रंग की त्वचा पर बेहद खूबसूरत लगती हैं।अपने होंठों को निखारने के लिए ऐसे रंगों का चयन करें, जो आपकी त्वचा की रंगत से थोड़े गहरे हों। कूल अंडरटोन वाली महिलायें ब्लश गुलाबी रंग की न्यूड लिपस्टिक लगाएं, जो आपके होंठों के रंग से एक टोन गहरी हो।घर पर चुकंदर की लिपस्टिक बनाने का तरीका।
गहरी त्वचा वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक
गहरे रंग की त्वचा के लिए सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना चुनौती भरा हो सकता है। अपने रंग को दबाए बिना उसमें चार चांद लगाने के लिए चॉकलेट ब्राउन या लाल रंग के अंडरटोन वाले न्यूड रंग चुनें।वॉर्म अंडरटोन वाली महिलायें गुलाबी न्यूड लिपस्टिक लगाने से बचें, क्योंकि ये गहरे रंग की त्वचा पर बुरी दिख सकती हैं।गेहरी या चमकदार न्यूड लिपस्टिक का चयन करने पर विचार करें, जो आपके होंठों के प्राकृतिक रंग को निखारेंगी।
सही न्यूड लिप शेड चुनने के टिप्स
1- अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से सही न्यूड लिपस्टिक खरीदने से पहले उसे दुकान पर एक बार लगाकर देख लें।2- अगर आपके पास कोई गलत अंडरटोन वाली न्यूड लिपस्टिक आ गई है तो उसे किसी अन्य रंग की लिपस्टिक के साथ लेयर करें।3- आप अपने कपड़ों और संपूर्ण मेकअप लुक के अनुसार भी मैचिंग न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं।4- न्यूड लिपस्टिक को और भी ज्यादा सुंदर दिखाने के लिए उससे एक टोन गहरा लिप-लाइनर लगाएं।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …