Monday , May 20 2024

आंधी, बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान

विकासनगर(आरएनएस)। पछुवादून और जौनसार बावर में शनिवार सुबह हुई बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। करीब 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं और ओलों ने गेहूं, सरसों, मटर आदि फसलों के साथ ही आम और लीची को भी नुकसान पहुंचाया। पछुवादून और जौनसार में शनिवार सुबह पांच बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। सुबह छह बजे से करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। तेज हवा और मूसलाधार बारिश से फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई है। किसान रमन ठाकुर, रूमीराम जसवाल, रमेश चंदेल ने आदि बताया कि तेज बारिश से गेहूं के दाने बर्बाद हो गए हैं। मटर, सरसों और तोरिया की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
आंधी, ओलावृष्टि और बारिश से बागवानी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पछुवादून में इन दिनों आम और लीची के पेड़ों पर बौर आई हुई है। तेज आंधी से बौर झड़कर नष्ट हो गई है। इससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। बागवान तेज सिंह चौहान, रामेश्वर जोशी, प्रताप सिंह, महाबल सिंह आदि ने बताया कि आम की फसल को 40 प्रतिशत नुकसान हो गया है। यही हाल लीची की फसल का भी है।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …