Sunday , May 5 2024

देहरादून :पांच साल के मासूम की कुकर्म का विरोध करने पर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

आरएनएस)। पांच साल के मासूम की कुकर्म का विरोध करने पर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। देररात मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ़े आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूलकर यह खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उत्तरी दिल्ली के एक धर्मस्थल में शरण ले ली थी। जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पिछले साल दिसंबर में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के चमगादड़ टापू में झुग्गी झोपड़ी निवासी रिक्शा चालक राजेश के पांच वर्षीय पुत्र अजीत का शव दूसरी झोपड़ी से बरामद हुआ था। मासूम के शव को चूहों ने नोच खाया था और उसकी गले पर दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम की ओर से ग्राम सराय में बनाए गए सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर नाराजगी जताई। साथ ही नगर आयुक्त को इस मामले में कदम उठाने के निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री अग्रवाल के ग्राम सराय में चल रहे सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्लांट से लगातार दुर्गंध उठने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि प्लांट से गंदा पानी निकलकर सड़कों पर बहता है। मंत्री ने देखा तो मामला सच निकला। उन्होंने स्वयं मौके पर दुर्गंध महसूस की। उन्होंने नगर आयुक्त वरुण चौधरी को दूरभाष पर कड़े निर्देश दिए। कहा कि दुर्गंध दूर करने के लिए लगातार दवा का छिड़काव किया जाए। साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैसे हम लोग विकसित भारत बना सकते हैं। इस दिशा में हम क्या योगदान कर सकते हैं। पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य हुए हैं। देश को आगे बढ़ाने में पीएम ने बड़ी भूमिका निभाई। 10 साल में कराए गए कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों और बड़ों को दिखाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने ऋषिकुल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश में अनेक कार्य हुए हैं। रक्षा के क्षेत्र में पहले देश आयात करता था लेकिन आज लगभग 85 देशों में हम निर्यात कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत की ओर हम बढ़ रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति का योगदान हो, इसके लिए पीएम ने कई योजनाएं चलाई हैं। पीएम ने देश हर व्यक्ति को लाभांवित किया।आरएनएस)। रानीपुर पुलिस की गिरफ्त में आए एक आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस जयराम पेशेवरों की धरपकड़ में जुटी हुई है। बुधवार देर रात रेगुलेटर पुल के पास एक युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया।आरएनएस)। कृषि उत्पादन मंडी समिति की सफाई कार्य की टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनी के मालिक अनुज ने मंडी सचिव कुश्म चौहान को पत्र लिखकर सफाई कार्य की टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है। सफाई कार्य करने वाली कंपनी के मालिक अनुज ने बताया की उनकी ओर से मंडी में होने वाली सफाई कार्य की निविदा में प्रतिभाग किया गया था। निविदा के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी थी। आरोप लगाते हुए बताया की एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की नियत से नियम विरुद्ध जाकर सफाई कार्य की स्वीकृति दी जा रही है। अधिक बढ़ी हुई दरों पर व्यक्ति को सफाई कार्य का टेंडर दिया जा रहा है। व्यक्ति को लाभ पहुंचाने पर सरकारी राजस्व का हर महीने लाखों रुपये का नुकसान होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र आयोजित करने की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी और सीएम धामी काम कर रहे हैं। उस हिसाब से तो कांग्रेसी काल्पनिक मुख्यमंत्री ही बनेंगे। प्रत्यक्ष मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल भाजपा का बनेगा।ऋषिकुल मैदान में पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस काल्पनिक रूप में मुख्यमंत्री और मंत्री तय कर सकती है। उत्तराखंड के चुनाव में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत की परंपरा थी। लेकिन जनता ने परंपरा को तोड़कर भाजपा को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस काल्पनिक रूप में मुख्यमंत्री तय कर सकती है। प्रत्यक्ष रूप में कांग्रेस की कोई स्थिति दिख नहीं रही है। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है।टांटवाला में पहली बार प्रकाश किया

About admin

Check Also

ओबीसी विभाग के अध्यक्ष मनीष वर्मा को टिहरी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के चुनाव प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। टिहरी संसदीय क्षेत्र के कोर्डिनेटर मंत्री प्रसाद नैथानी के सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस …