Saturday , May 18 2024

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे उत्तराखण्ड के कई पुलिस अधिकारी।

उत्तराखण्ड : भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है :-

उत्तराखंड: पुलिस में बेहतरीन सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले केंद्रीय पुरस्कारों में उत्तराखंड पुलिस के होनहार अधिकारियों ने अपना लोहा मनवाया है। प्रदेश की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन और देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह का चयन पुलिस सेवा पुरस्कार के लिए किया गया है। दोनों अधिकारियों को उनकी विशेष कार्यशैली के लिए इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा। प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों ने भी एक बार फिर खुद को साबित करते हुए पुरस्कारों की सूची में जगह बनाई है। एसडीआरएफ की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल और पौड़ी गढ़वाल की एसएसपी श्वेता चौबे को 20 साल पुलिस सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा उत्तराखंड पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह और हैड कांस्टेबल लक्ष्मण को भी सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इन सभी पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मेडल से नवाजा जाएगा। पुरस्कारों की सूची में उत्तराखंड से 6 पुलिस अधिकारियों का नाम आना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

{President’s Medal of Distinguished Service (PSM)}
1-  अजय प्रकाश अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिये पदक

{Medal for Meritorious Service (MSM)}*
1-  रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, एस0डी0आर0एफ0।
2-  अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
3-  श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल।
4-  सुरजीत सिंह, अपर उप निरीक्षक परिवहन, 46 पी0ए0सी0।
5-  लक्ष्मण सिंह, हे0का0, 31 पी0ए0सी0।
6-  गणेश सिंह, फायर सर्विस चालक, नैनीताल।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …