Thursday , May 16 2024

टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह 26 को करेंगी नामांकन

देहरादून। बिपिन नौटियाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर में अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में किसान मोर्चा महानगर के सभी प्रकोष्ठ एवं पार्षद गणों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन। किया गया। बैठक में 26 मार्च को होने वाले टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के नामांकन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। नामांकन को भव्य बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आगामी
26 तारीख को होने वाले नामांकन को लेकर
महानगर ऐतिहासिक बनाने के लिए बहुत ही उत्साहित है सभी कार्यकर्ता जोश और ऊर्जा के साथ हजारों की संख्या में शामिल होंगे। आयोजित बैठक में टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सीता राम भट्ट, सुरेंद्र राणा, संदीप मुखर्जी, उमा नरेश तिवारी आचार्य विपिन जोशी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक महानगर के समस्त पार्षद गणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर नामांकन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

हिमंत सरमा ने बताया- 400 सीटें लाकर क्या करेगी मोदी सरकार,

नई दिल्ली (आरएनएस)।   अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहना वाले असम के मुख्यमंत्री …