Monday , May 20 2024

रुद्रपुर : किच्छा में हुई फायरिंग मामले में छह पर केस

रुद्रपुर। गांव वीरू नगला में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर जान से मारने की नीयत से फायर झोंकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों के पांच नामजद और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरूनगला निवासी संदीप कौर पत्नी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राहुल श्रीवास्तव पुत्र हरीश श्रीवास्तव निवासी वार्ड 10 सितारगंज उसके घर में रहता है। शनिवार रात राहुल गांव के सरकारी स्कूल के पास बैठा था। इस दौरान गांव में रहने वाले गुरपेज सिंह और गुरबाज सिंह पुत्र मंजीत सिंह वहां आए और राहुल से गाली-गलौच करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राहुल के साथ मारपीट की। राहुल जान बचाने के लिए घर की ओर भागा। इस पर आरोपियों ने दो तमंचे और एक नाली बंदूक से राहुल पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली राहुल को नहीं लगी। राहुल ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके घर बाहर खड़े होकर 5-6 फायर किए। दूसरी ओर कश्मीर कौर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह उसके पोते गुरपेज सिंह और गुरबाज सिंह से रंजिश रखता है। शनिवार रात उसके पोते गुरपेज सिंह और गुरबाज सिंह खेत से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गगनदीप सिंह ने अपने साथी राहुल श्रीवास्तव, हरनाम सिंह और एक अन्य के साथ तमंचों व हथियारों के बल पर गुरपेज तथा गुरबाज का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गुरपेज ओर गुरबाज के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसपर गुरपेज और गुरबाज ने खेतों की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। इस पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि गगनदीप पहले भी गुरबाज को जान से मारने की नीयत से उसकी कनपटी पर तमंचा तान चुका है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने पांच और एक अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

About admin

Check Also

हरिद्वार : मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

हरिद्वार(आरएनएस)।  शिवलोक कालोनी स्थित एजुकेशन पॉइंट में 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *