Sunday , May 19 2024

नई-दिल्ली : आर्य नाराज हैं ये बताया गृह मंत्री को

देहरादून,27,09,2021,Hamari Choupal

 

सियासी गलियारों में बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मंत्री यशपाल से नाश्ते पर मुलाकात चर्चा में रही तो अब कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के दावे से एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। रावत के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में उन्होंने कैबिनेट मंत्री आर्य के मसले पर भी बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते रोज सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचे और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। इस दौरान नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आर्य किसी विषय को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस मुलाकात के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री आर्य ने साफ किया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके लिए कोई निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है।

अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के मीडिया में आए बयान से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम होने लगा है। मंत्री हरक सिंह ने दावा किया कि मंत्री आर्य के मसले पर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत की। शाह ने आर्य को याद भी किया है। रावत के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक से पहले आर्य से बातचीत की थी। हालांकि, आर्य की नाराजगी किस बात को लेकर है, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया। साथ ही कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और हम सभी साथ हैं।

विधानसभा के सत्रावसान की अधिसूचना जारी
राजभवन ने विधानसभा के द्वितीय सत्र के सत्रावसान की घोषणा कर दी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के आदेश से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के द्वितीय सत्र के सत्रावसान का निर्णय लिया गया था।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *