Monday , May 20 2024

नई-दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम का सपना टूटा, सेमीफाइनल में बेल्जियम ने 5-2 से हराया,  पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

टोक्यो ,03 ,08..2021,Hamari Choupal

 

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियन बेल्जियम ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को 5-2 से हराकर मुकाबला जीत लिया है, आखिरी चर्टर में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बेल्जियम को मिले और हेंड्रिक्स ने इसे गोल में बदल दिया। जिसके बाद बेल्जियम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली।

बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हेंड्रिक्स ने गोल दागकर हैट्रिक पूरी की, इसी के साथ बेल्जियम ने भारत पर 4-2 से बढ़त हासिल की थी। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, जबकि शुरुआती दोनों क्वार्टर में दनादन गोल हुए, स्कोर 2-2 से बराबरी हो गया था। 38वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था, मगर टीम फायदा नहीं उठा पाई।
भारतीय हॉकी टीम के पास अभी भी इतिहास रचने का मौका है, भारत ने 1980 के बाद से ओलंपिक में मेडल नहीं जीता है। अब वो ब्रॉन्ज के लिए खेलेगी। उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में से किसी एक से होगा।
भारत को अपने खिलाडिय़ों पर गर्व है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है और देश को अपने खिलाडिय़ों पर गर्व है।
प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील के साथ रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मैच ने मिली हार के बाद यह बात कही। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, हार और जीत जीवन का हिस्सा होती है। हमारी हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपना अच्छा प्रदर्शन किया और किसी बात का महत्व है। टीम को उसके अगले मैच के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाडिय़ों पर गर्व है।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *