Wednesday , May 1 2024

ब्रेकिंग न्यूज: हरीश रावत चुनाव हार गए हैं।

देहरादून,10,03,2022,Hamari Choupal

उत्तराखंड से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। वह करीब 14000 मतों से चुनाव हार गए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों में जनता ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया था।

About admin

Check Also

रॉबर्ट वाड्रा के साहसिक खेल और नितांत धार्मिक दौरे की चर्चा थमी नहीं

ऋषिकेश। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के तहत बीती 19 अप्रैल को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *