Hamarichoupal,22,05,2026
देहरादून, 22 मई। FICCI FLO Uttarakhand द्वारा शनिवार 23 मई को “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर देहरादून स्थित Krishna Medical Centre में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कैंप सभी नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
कार्यक्रम का आयोजन Amritsar Eye Clinic & Lasik Laser Centre एवं कृष्णा मेडिकल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।
कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ Dr. Prakriti Pokhariyal, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr. Siddhant Khanna तथा डेंटिस्ट Dr. Gigal Rastogi अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में व्यापक नेत्र जांच, गैस्ट्रो जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, हाई ब्लड प्रेशर जांच, फाइब्रोस्कैन एवं अल्ट्रासाउंड जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिगल रस्तोगी, लीड – हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफ स्किल्स, फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर चेयरपर्सन Tripti Behl ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और सभी आयु वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
